उमरिया |  बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनपद करकेली के ग्राम डगडौहा में बीते कल सांसद ज्ञान सिंह,विधायक शिव नारायण सिंह,कलेक्टर माल सिंह सहित विभागीय अधिकारी पहुंचे।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर कलेक्टर ने बिरसा मुंडा के योगदान एवम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोरों के विरुद्ध उनकी भूमिका को बताया।कार्यक्रम के दौरान सांसद ज्ञान सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जी क्रांतिकारी ही नही वरन आदिवासी तथा मुंडा समाज के लिए देवता समान थे,  बताया जाता है कि बिरसा मुंडा भारत के एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और लोक नायक थे जिनकी ख्याति अंग्रेजो के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में  काफी हुयी थी | उनके द्वारा चलाया जाने वाला सहस्राब्दवादी आंदोलन ने बिहार और झारखंड में खूब प्रभाव डाला था | केवल 25 वर्ष के जीवन में उन्होंने इतने मुकाम हासिल कर लिए थे कि आज भी भारत की जनता उन्हें याद करती है और भारतीय संसद में एकमात्र आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का चित्र टंगा हुआ है |