होशंगाबाद - अधिवक्ता तरुण पांडे एवं पत्रकार अंशुल पांडे के पिता, शिक्षाविद् एवं होशंगाबाद के शासकीय बहु उद्देशीय माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत बृजमोहन पांडे का मंगलवार की शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया l ७८ वर्षीय श्री पांडे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और नगर में उनकी मिलनसार छबि के सब कायल थे l स्व. श्री पांडे की अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 8 बजे निज निवास पटवारी कॉलानी बाबई रोड से निकाली जाएगी। श्री पांडे के निधन का दुखद समाचार सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई l