उत्तरप्रदेश के भदोही में एक आतिशबाजी वाले के घर में भीषण विस्फोट हो गया l जिससे मौके पर मौजूद एक युवक के चीथड़े उड़ गए और मकान से बहुत दूर जाकर गिरे जिसको देखकर लोगों की रूह कांप गई l लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये l युवक के साथ घर में तीन महिलाएं भी थी जो गंभीर रूप से घायल है l धमाका इतना जबरदस्त था कि युवक का शव मक्कन से १०० मीटर दूर जाकर गिरा l घायल हुई तीनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है l
भदोही - घर में हुआ भीषण विस्फोट, युवक की मौत और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल