खंडवा - खंडवा से खबर आ रही है कि स्टेडियम के पास सरकारी जमीन पर चार वर्ष से अवैध रूप से संचालित एक आश्रम में तेरह साल की मानसिक रोगी बालिका और उसकी १५ वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रम संचालक आश्रम में ही रहता है और उसने इन नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर इनके साथ दुष्कर्म किया l जैसे तैसे रात को मौका देखकर लड़की वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई l पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आश्रम संचालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है l गौरतलब है की इस प्रकार की शर्मनाक घटनाएँ रोज सुनने में आ रही है और सरकार बड़े बड़े दावे और वादे कर रही है परन्तु इस और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है l