राजगढ़ माचलपुर : - नगर के बस स्टैंड पर एक डम्फर जसके नम्बर MP39H0330 है जिसमे रेत भरी हुई है थी खड़ा हुआ था । ड्रायवर अपने आप को खिलचीपुर निवासी बता रहा है जिसका नाम तरवर सिंह है होटल पर चाय नाश्ता करने के लिए रुक हुवा था । वही बस स्टेण्ड से नायब तहसीलदार अरविंद दिवाकर अपने अमले के साथ कही जा रहे थे उनकी नजर रोड़ पर खड़े डम्फर पर पड़ी उन्होंने कस्बा पटवारी राजेन्द्र बर्दानिया से कहा और डम्फर के ड्राइवर को बुलवाया ,ड्रायवर से पूछताछ करने पर बताया कि डम्फर में रेत भगोरी से भरकर लाई गई है ,ड्रायवर से डम्फर के कागज , रायल्टी रसीद,ड्रायवर का लाइसेंस मांगा गया लेकिन ड्रायवर तरवर सिंह के पास उक्त दस्तावेजो मे से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही था ,तब नायब तहसीलदार अरविंद दिवाकर टप्पा माचलपुर ने थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ को बुलवाकर डम्फर पर अवैध उत्खनन का केस बनाकर डम्फर की जप्ती कर पंचनामा तैयार कर डम्फर को थाने में खड़ा करवा दिया उसके बाद जरूरी कार्यवाही की गई कार्यवाही के बाद डम्फर को तोलकाँटे में तुलवाने के लिए भेजा गया ,अरविंद दिवाकर नायब तहसीलदार टप्पा माचलपुर का कहना है कि क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध उत्खनन होने की सूचनाए मिल रही थी लेकिन में क्षेत्र में घूम भी रहा था कोई केस सामने नही आया में लेकिन अब जैसे ही भगोरी से अवैध उत्खनन का यह मामला आया है तो में भगोरी भी जाकर स्पॉट देखूंगा और अवैध उत्खनन को रोकूंगा इसमे जो भी लिप्त होगा उसपर कार्यवाही की जावेगी
माचलपुर :: रेत का अवैध उत्खनन करते डंपर जब्त