गुजरात - गुजरात चुनाव की बढती सरगर्मी के बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ने पटेल आरक्षण पर जो फार्मूला बनाया है उसको हार्दिक पटेल ने हरी झंडी दे दी है l हार्दिक पटेल ने कहा है कि कांग्रेस की और से कपिल सिब्बल ने जो फार्मूला हमे बताया है उसको हमने मंजूर कर लिया है l सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस मुद्दे को अपने चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल कर सकती है l