होशंगाबाद - विधानसभा अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष का विवाद अब पार्टी नेतृत्व तक पहुँच गया है l विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल के भाई रितेश खंडेलवाल ने 1 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज दिया है l जिसमे उन्हें १५ दिन के अंदर मौखिक , लिखित एवं सार्वजानिक रूप से माफ़ी न मांगने पर कोर्ट में परिवाद दायर करने की चेतावनी दी है है l गौरतलब है की शर्मा ने पत्रकारवार्ता में खंडेलवाल भाइयों पर गंभीर आरोप लगाये थे l प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत होशंगाबाद आ रहे हैं l इस दौरान दोनों पक्ष अपनी अपनी बात उनके सामने रखेंगे l
होशंगाबाद - पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा शर्मा और खंडेलवाल का विवाद