बुधनी - बुधनी से एक ह्रदयविदारक घटना की खबर फिर से आ रही है यह एक माह में दूसरी घटना है जिसमे एक आदमखोर बाघ ने ९ वर्षीय शेखर परते को अपना शिकार बनाया है l जिसके कारण मासूम शेखर की मौत हो गई है l जानकारी में आया कि शेखर जंगल से लगे रेलवे ट्रैक के पास लकड़ी बीनने गया था जहाँ बाघ ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर मिडघाट सेक्शन के पोल क्रमांक ७७२/२५ पर छोड़कर भाग गया l रेंज के रेंजर एस एन खरे के मुताबिक खबर के आधार पर वन विभाग की टीम जानकारी जुटा रही है l फिलहाल वन अमला बाघ को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है l गौरतलब है कि बुधनी से लगे ग्राम खानाबड निवासी कक्षा ५ वीं की छात्रा नीतू उसके भाई बहन के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गयी थी जहाँ उसे भी बाघ ने अपना शिकार बनाया था जिसके कारण बालिका की मौत हो गयी थी l बता दें कि बुधनी से लगा जंगल कुख्यात जंगल माफियाओं का गढ़ रहा है लक्कड़ चोरों के कारण बुधनी के आसपास का जंगल लगभग साफ़ हो गया है l इसी के चलते जंगली जानवरों ने अपना रुख शहर की और कर लिया है l वो दिन दूर नहीं जब बाघ और तेंदुए सरेआम बाजार में विचरण करते नजर आएंगे l
बुधनी - अपने घर (जंगल) को मिटता देख जंगल के राजा ने किया शहर का रुख इसका दोषी कौन ?आई टी आई के पीछे से बालक को बनाया शिकार