नई दिल्ली - खतरनाक रासायनिक कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है | इस नोटिस का जवाब केंद्र सरकार को 6 सप्ताह के भीतर भेजना होगा | सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि खतरनाक रासायनिक कीटनाशकों के संबंध में जल्दी कोई पॉलिसी बनाई जाए | गौरतलब है कि रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव के दौरान विगत कुछ दिनों में लगभग 21 किसानों की मौत हो चुकी है | बता दें की रासायनिक कीटनाशकों के मामले में केवल चिंता जाहिर करने और बयानबाजी करने के अलावा सरकार अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है |