भोपाल गैंग रेप मामले में पीड़िता की गलत रिपोर्ट बनाने वाली महिला डॉक्टर खुशबू की योग्यता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं | सवाल किया जा रहा है कि अगर डॉक्टर को अंग्रेजी नहीं आती तो फिर यह डॉक्टर कैसे बन गई, क्योंकि MBBS की पढ़ाई अंग्रेजी में ही की जाती है और अगर इन को अंग्रेजी नहीं आती तो यह डॉक्टर कैसे बन गई | क्या व्यापम का घोटाला अभी भी जारी है | इस मामले पर पीड़िता का कहना है कि अगर डॉक्टर को अंग्रेजी नहीं आती है तो उन्हें हिंदी में रिपोर्ट देना थी | अगर समय रहते डॉक्टर की इस गलती का पता नहीं चलता तो आरोपीगण इस बात का फायदा उठा सकते थे | डॉक्टरों ने अपनी पहली रिपोर्ट में यह कहा था कि संबंध सहमति से बनाए गए जबकि बाद में दूसरी रिपोर्ट में उन्होंने ऐसे गैंगरेप बताया |
भोपाल गैंग रेप - डॉक्टर खुशबू की योग्यता पर सवाल, अंग्रेजी नहीं आती तो डॉक्टर कैसे बनी