उमरिया | थाना अमरपुर के देवगमा गांव के सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र का शव नहीं देने और रांची में उनके अंतिम संस्कार करने की खबर से उनके पैतृक गांव देवगवां में भारी रोष का माहौल व्याप्त है । बताया जाता है कि ग्रामीणों ने अमरपुर में सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र का शव नहीं देने और रांची में उनके अंतिम संस्कार करने की खबर सुनकर चकाजाम किया। परिजनों का आरोप है कि सेना ने उनके मोबाइल बंद करा दिए हैं और दबाव बनाकर उनके पैतृक गांव देवगवां में अंतिम संस्कार न कराने की बात कह रहे है, जबकि उमरिया एस.पी. से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार वालो के राजी होने के बाद ही राची में अंतिम संस्कार किया गया है ।
आक्रोश में जनता
मेजर पुष्पेन्द्र के राची में अंतिम संस्कार कर दिए जाने पर अमरपुर थाने के सामने तिराहे पर शहीद मेजर के पिता जयराज सिंह एवम उनके दादा विश्वनाथ सिंह सहित कई परिजन एवम वरिस्ठ कांग्रेसी लल्लू सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण धरने पर बैठे है।
शामिल हुए
रांची स्थित उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शहीद मेजर की पत्नी मीनाक्षी सिंह एवम उनके पुत्र हिमांशु सिंह,पुत्री छवि सिंह,भाई योगेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,राघवेंद्र सिंह,रावेंद्र सिंह,सत्यभान सिंह,मनोज सिंह,चितरांव निवासी राजन सिंह सहित कई लोग गए हुवे है।