होशंगाबाद प्रशासन की कार्यवाही को देखते हुए पिछले कुछ समय से सूदखोर अंडर ग्राउंड थे लेकिन अब सूदखोर फिर से अपना सिर उठाने लगे हैं | अभी एक ताजा मामला देखने में आया है जिसमें सूदखोर ने वसूली करने के लिए वकील के जरिए नोटिस देकर कर्ज़दार पर शिकंजा कसा है| मामले को लेकर बंगाली कॉलोनी निवासी एक मजदूर संजीव विश्वास ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है | फरियादी ने अपनी शिकायत मैं कहा है की सूदखोर ने उसे वकील के माध्यम से नोटिस दिया है फरियादी ने कहा है कि उसने 11000 उधार लिया था जिसके बदले में 19000 ब्याज सहित चुका दिया गया है |  उसके बाद भी सूदखोर वकील के माध्यम से नोटिस देकर 500000 रुपए की डिमांड कर रहा है इस बात से मेरा पूरा परिवार सकते में है | गौरतलब है कि नगर में सूदखोरों का आतंक इस कदर फैला हुआ है कि इसके पहले भी कई लोग सूदखोरों के दबाव और धमकियों के चलते अपनी जान गवा चुके हैं |