तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी और ए आई ए डी एम के की नेता शशिकला और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारीयों ने फ़िल्मी स्टाइल में छापेमार कार्यवाही की l गुरुवार की सुबह ३ राज्यों में फैले हुए कुल १८७ ठिकानों पर छापामार कार्यवाही के४ लिए आयकर विभाग के १८०० अधिकारी पहुंचे थे l इन अधिकारोयों ने जिन टेक्सियों का इस्तेमाल किया उन सब पर शादी का स्टीकर लगा हुआ था जिससे किसी को शक न हो l