मुंबई - इलेक्ट्रॉनिक बैटरी से चार्ज होने वाली बसें शुक्रवार से मुंबई की सड़कों पर दौड़ना शुरू हो गईं l लगातार घाटे में चल रही बेस्ट बसों को फायदे में लाने और उन पर हो रहे अधिक खर्च से बचने के लिए बेस्ट ने अब इलेक्ट्रॉनिक बसों का सहारा लिया है l  ये बसें करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुंबई की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी l 
इन बसों में लीथियम आयन बैटरी लगी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर बस 200 किमी तक चल सकती है l शुरू में 4 बसों को टेस्टिंग के तौर पर मुंबई की सड़कों पर उतारा गया है. एक बस की कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपए है यानि करीब 10 करोड़ रुपए खर्च कर इन बसों को सड़क पर उतारा गया है l