उमरिया। वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत पटेहरा में स्थानीय रामलाल सिंह उम्र 50 निवासी नरवार को बाघ ने हमला किया है इस घटना में चरवाहा रामलाल गम्भीर बताया जा रहा है।पार्क अमले की मदद से घायल को देर शाम उपचार के लिए मानपुर अस्पताल लाया गया है जहाँ से प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है बताया जाता है की घायल वन क्षेत्र में मवेशी चरा रहा था तभी बाघ ने हमला कर दिया, इस घटना में घायल के सर, दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सो में गम्भीर जख्म है।