रेहटी- पुलिस के लिए नगर व क्षेत्र में तेजी से फैल रहा जुआं सट्टा चुनौती पूर्ण बनता जा रहा है। सटोरी और जुआंरी इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। वहीं एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सीहोर के निर्देशन के बाद रेहटी पुलिस जुआंरी और सटोरियों को पकडऩे में पीछे नही रह रही है। रेहटी थाने के आंकड़े बताते हैं कि माह अक्टूबर में 11 जुआं, 6 सट्टे, और 8 आबकारी के प्रकरण बनाए गए थे। कुल 25 प्रकरण एक माह में बनने से जो थाने के रिकार्ड के अनुसार 3 वर्ष में सर्वाधिक जुआं, सट्टा और आबकारी के एक माह में प्रकरण बने हैं। वहीं टीआई रजनीकांत दुवे ने बताया कि जुआं सट्टा किसी कीमत पर रेहटी थाने के तहत आने वाले गांवों और नगर में नही चलने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय होकर सटोरियों और जुआंरियोंं की धर पकड़ निरंतर जारी रहेगी। वहीं उन्होने ग्रामीणों और नागरिकों से अपील की है कि आपके आसपास और कहीं भी जुआं या सट्टा खेला जाता है तो सीधे टीआई से संपर्क कर इस गलत काम को बंद करवाने में मदद कर सकते हैं।
रेहटी टीआई ने एक माह में बनाए 25 प्रकरण,क्षेत्र में जुआं सट्टा किसी भी तरह नही किया जाएगा बर्दाश्त