राजगढ़ माचलपुर : - पीपल्या कुलमी में आज परशुराम सेना द्वारा फिल्म रानी पद्मावती के निर्माता संजयलीला भंसाली द्वारा अपनी फिल्म की प्रसिद्धि के लिये रानी पद्मावती पर अशोभनीय दृश्य फिल्माये है और इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है इसके विरोध में परशुराम सेना एवं हिन्दू संघ द्वारा नगर के बाजार चौक मे फ़िल्म के निर्माता संजयलीला भंसाली का पुतला दहन किया और विरोध मे नारे बाजी की, 1 दिसम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म रानी पद्मावती मे से अगर अशोभनीय दृश्य अगर नही हटाये गये तो परशुराम सेना एवं हिन्दू संघ इस फिल्म को नही चलने देगी जिस भी टाकीज मे रानी पद्मावती फ़िल्म का प्रसारण किया जावेगा उसका विरोध किया जावेगा और कार्यकर्ता किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनका कहना है परशुराम सेना अध्यक्ष ने कहाँ की हमारे समस्त हिन्दुओ की भावनाओं से साथ जो खिलवाड़ फ़िल्म पद्मावती के निर्माता संजय भंसाली द्वारा किया गया है इसका खामियाजा निर्माता को भुगतान पड़ेगा अगर निर्माता को फिल्म चलानी है तो इस फिल्म से वो सीन हटाना पड़ेगा इस प्रकार के अशोभनीय दृश्य संजय भंसाली फ़िल्म निर्माता ने मन मर्जी से बनाये है ऐसा किसी इतिहास में नही है कि अशोभनीय दृश्य पद्मावती के इतिहास से जुड़े हो जो वास्तविकता है वो दिखाये, विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं मे रोष व्याप्त है और आगे भी जब तक फ़िल्म से दृश्य नही हटेंगे रोष व्याप्त रहेगा और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ये रहे पुतला दहन में उपस्थित इस अवसर पर परशुराम सेना प्रमुख देवकरण शर्मा,कमल सरावत,मोहन रातडिया,मोन्टु सिंगला,उमेश बाबा,राजेश तेजरा,कमल सेन,कन्हैया सुमन,पप्पु डोरावाला,पिन्टु बाबा,अायुष्मान पंडित,जितेन्द्र सोनी,विष्णु पाटीदार,श्याम दांगी,विजय तेजरा पवन मेहरा,गोविन्द शर्मा, दुर्गश दांगी,अरविंद गोस्वामी,राजेश दांगी, सहित कई युवा उपस्थिति थे
माचलपुर परसुराम सेना ने पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया