जीएसटी के बढ़ते हुए विरोध ने सरकार की नाक में दम कर दिया है l चुनावी मौसम में जीएसटी का खामियाजा नतीजों में देखने को न मिले इसलिए जीएसटी की सर्जरी के लिए आज जीएसटी काउंसिल की बैठक हो रही है जिसमे यह देखा जायेगा की कहाँ पर कुछ परिवर्तन किया जा सकता है l सरकार की इस बैठक में चुनाव को देखते हुए व्यापारियों को मीठी गोली दी जा सकती है क्योंकि व्यापारियों का एक बड़ा वर्ग जीएसटी के वर्तमान रूप से खुश नहीं हैं l
जीएसटी की सर्जरी के लिए जी एस टी काउंसिल की बैठक आज, चुनावी मौसम में व्यापारियों को दी जा सकती है मीठी गोली