होशंगाबाद - रेत के कारोबार में लिप्त रसूखदारों पर बुधवार रात पुलिस ने शिकंजा कसा l गौरतलब है की एसपी अरविन्द सक्सेना को रायपुर रेत खदान से अवैध रेत ले जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी l इस पर बुधवार रात को ए एस पी शशांक गर्ग के नेतृत्व में पुलिस, खनिज विभाग और राजव विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही की गई l पुलिस बल  को देखते ही रेत खदान पर भगदड़ मच गयी और वाहन चालक और अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए l पुलिस ने मौके से तीन डम्पर और पोकलेन मशीन को जब्त किया है l यह रेत खदान विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे वैभव शर्मा की है l वैभव शर्मा पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा के पुत्र हैं l