इंदौर-इछावर हाईवे पर इंदौर के एक अनाज व्यापारी का कार की डिग्गी में जला हुआ शव मिला है l कार में लगी आग को देखकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी l फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और आग बुझने के बाद कार की डिग्गी खोली गई तो उसमे एक जला हुआ शव मिला है l कार इंदौर के भगवानदीन नगर निवासी अनिल जैन के नाम से रजिस्टर है l पुलिस द्वारा उनके परिजनों को खबर दे दी गयी है l परिजनों ने बताया की मृतक सोमवार से ही गायब थे l इस मामले पर पुलिस का कहना है की शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात की जा रही है l