राजगढ़ /तलेन आजादी के बाद राजगढ़ जिले की सारंगपुर तहसील के ग्राम निद्राखेड़ी को पक्के पुल की सौगात मिली इस पक्के पुल जिसकी लागत 62 लाख है जिसका लोकार्पण विधायक कुवर कोठार की अध्यक्षता में 6 नवम्बर किया गया ।इस लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष अतिथि अनामिका उपेंद्र सिंह छावरी मंडल अध्यक्ष मन मोहन गुरगेल करण सिंह यादव थे ।इस स्वागत कार्यक्रम में मंच पर जिला उपाध्यक्ष बद्री लाल भंडारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित पालीवाल अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संदेश राजोरे संगठन मंत्री बाल मोहन सिंह राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री लाल राजपूत सोसाइटी अध्यक्ष नारायण सिंह यादव पिरु लाल भत्कारिया पूर्व न प अध्यक्ष भारत सिंह यादव पार्षदों अवध नारायण उपाध्यय श्याम वात्रे पुल इंजीनियर जी के शर्मा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शांति लाल लववंशी मंच पर उपस्थित थे जिनका स्वागत ठेकेदार लाल सिंह ओढ़ बने सिंह ग्राम पटेल राजेन्द्र सिंह राजपूत लाढ सिंह राजपूत शिव नारायण धनगर इंदर सिंह राजपूत युवा मोर्च मंडल महा मंत्री गुलाब सिंह ओढ़ रोजगार सहायक सुनील धनगर ओंकार सिंह ओढ़ नारायण सिंह धनगर शिक्षक धूल सिंह धनगर पूर्व सरपंच जमना लाल ओढ़ गंगा राम ओढ़ आदि ने अतिथियो का स्वागत साफ़ा पुष्प माला एवं साफी से किया उदबोधन में विधायक श्री कोठार मंडल अध्यक्ष गुरगेला पूर्व जिला उपाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार है जिसमे देस की सस्कृति व किसानों के हित में चिंता की विगत पचास वर्षों कांग्रेस ने जो विकास नही किया वो 13 वर्षो में भाजपा ने किया है प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री की कई जन कल्याण कारी योजनाये बतायी पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच हरि सिंह केशवाल ने किया इसके पश्यात सहभोज का आयोजन हुआ अतिथियो ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत जीर्ण शीर्ण माध्यमिक विद्यालय भवन जो कि पांच लाख 9 हजार की राशि से निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया ।आंतरिक कार्य निर्माण समिति लाड़ सिंहओढ़ के कार्यो की अतिथीयों एवं ग्रामीणों ने प्रसंशा की ।
आजादी के बाद ग्राम निद्राखेड़ी को मिली पक्के पुल की सौगात विधायक ने किया 62 लाख से बने पुल का लोकार्पण