पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि नोटबंदी का फैसला हमारे समाज और कमजोर व्यापारिक वर्गों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहा है l पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी को एक बड़ी भूल मानकर पी एम मोदी को माफ़ी मांगना चाहिए l उन्होंने कहा की राजनीति करने का समय अब खत्म हो चुका है l सरकार को अपनी प्राथमिकतायें दुरुस्त करना चाहिए और अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए काम करना चाहिए l पूर्व प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की सालगिरह से २ दिन पहले ये बातें कही l गौरतलब है कि पिछले साल ८ नवम्वर को नोटबंदी लागू कर दी गयी थी l