होशंगाबाद - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को भ्रष्टाचार के मामले में हाईकोर्ट से जबरदस्त झटका लगा है l भ्रष्टाचार संबंधी मामले में निचली अदालत द्वारा तय किये गए आरोपों को चुनौती देने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है l गौरतलब है कि लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार और आई पी सी की विभिन्न धाराओं के तहत सीईओ रविन्द्र कुमार दुबे पर मामला दर्ज किया था l रविन्द्र कुमार दुबे के खिलाफ हरदा के विशेष न्यायाधीश द्वारा ११ सितंबर २०१७ को आरोप तय किये जाने के खिलाफ यह याचिका लगाई गयी थी l जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिका को ख़ारिज कर दिया है l हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब देखना यह होगा कि सी ई ओ दुबे को बैंक से बाहर करने के लिए जिला सहकारी बैंक के चुने गए नवागत अध्यक्ष और सहकारिता मंत्री मिलकर क्या कदम उठाते हैं l
होशंगाबाद - भ्रष्टाचार के मामले में सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को हाईकोर्ट से झटका