उमरिया | मुख्यालय स्थित प्रदूषित जीवनदायिनी उमरार की साफ सफाई करने अब म प्र वनोपज सहकारी कर्मचारी एवम संग्राहक कल्याण समिति ने बीड़ा उठाया है समिति ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समिति के सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवम स्थानीय गणमान्य नागरिकों को 13 नवम्बर को आयोजित प्रदूषित जीवनदायिनी की सफाई में हाथ बटाने आह्वान किया है। मुख्यालय स्थित उमरार नदी में पिछले कई वर्षों से वार्डो का गन्दा एवम मैला पानी मिश्रण हो रहा है जिससे नगरीय क्षेत्र की प्रमुख जीवन दायिनी दिन ब दिन प्रदूषित हो रही है। संगठन ने प्रशासन से इस गम्भीर मामले में भी विज्ञप्ति जारी कर अपील की है कि गंदे नालों से बहकर जो पानी उमरार में विलय हो रहा है उसे तत्काल रोका जाए जिससे मुख्य जीवनदायिनी उमरार को सुरक्षित रखा जाए।13 नवम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अधिकार सँघर्ष समिति अध्यक्ष लीना देवी द्विवेदी, संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता मोहन द्विवेदी,जिला अध्यक्ष राम मिलन बैगा,सचिव नत्थे लाल बैगा,रवि शंकर द्विवेदी,मुन्ना बैगा,मोलई सिंह सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
अब जीवनदायनी उम्रार होगी स्वक्छ
म प्र वनोपज सहकारी कर्मचारी एवम संग्राहक कल्याण समिति ने उठाया बीड़ा