उमरिया | अवैध रूप से वन क्षेत्र में मिट्टी उत्खनन पर वन अमले ने बड़ी कार्यवाही की है। एसडीओ राहुल मिश्र ने जानकारी देते हुवे बताया कि शुक्रवार को घुनघुटी वन परिक्षेत्र के भौतरा बीट के कक्ष क्र पी 330 में सम्बन्धित ठेकेदार निर्माणाधीन सोहागपुर मानपुर मार्ग चौड़ीकरण में वन क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन कर रहा था ,जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन टीम ने मिट्टी के अवैध उत्खनन में शामिल 3 हाइवा एवम 1 पोकलैंड पर पीओआर क्र 7466/07 के तहत आवश्यक कार्यवाही की है उन्होंने यह भी बताया कि कार्यवाही के दौरान जप्त 3 हाइवा सी जी 12 एपी 031,सीजी 12 एस 4960,सीजी 12 एस 4959 एवम एक पोकलैंड को घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत चौरी कैंपस में रखा गया है।विदित हो कि सम्बन्धित ठेकेदार पर अवैध उत्खनन एवम परिवहन मामले में पूर्व में कई बार खनिज अमला सहित वन अमले ने कार्यवाहियां की है बावजूद इसके सड़क निर्माण में सम्बन्धित ठेकेदार जमकर अवैध उत्खनन एवम परिवहन कर रहा है दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि प्रशासन ऐसे बड़े ठेकेदारों पर अवैध उत्खनन मामलों में लाखों का जुर्माना तो कर रहा है परन्तु बार बार अवैध रूप से खनिज के दोहन मामले में पकड़े जाने के बावजूद सम्बन्धित ठेकेदार पर ठोस कार्यवाही करने से हिचकिचा रहा है।जरूरी है कि ऐसे खनिज उत्खनन मामलों मे कार्यवाही एवम जुर्माना के बावजूद संलिप्त रहने पर संस्था पर ठोस कार्यवाही की जाए जिससे जिले में खनिज के बेख़ौफ़ हो रहे अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर अपेक्षाकृत लगाम लगाई जा सके।
नहीं थम रहा अवैध उत्खनन, वन अमले ने की कार्यवाई
प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान