तलेन विगत वर्षों अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर सदगुरु आश्रम पर एक दिवसीय मेला लगा जिसमे नगर सहित छेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शनों का लाभ उठाया देखते ही देखते मेले में विशाल जन सैलाब उमड़ा मेले में लोगो ने झूला चाट एवं जलेबी का जम कर लुत्फ उठाया एवम दुकानदारो की काफी खरीददारी चली सद्गुरु आश्रम को विशेष विधुत डेकोरेशन एवं फूलो से सजाया गया था भजनों की प्रस्तुति में भक्तों ने खूब ठुमके लगाये हवन के पश्यात प्रसाद वितरण किया गया तथा उगल नदी जहाँ एक और महिलाओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा अर्चना कर नदी में दीप प्रज्वलित किये तथा गंगा आरती का आयोजन भी हुआ ।