होशंगाबाद के रैसलपुर से एक हृदय विदारक घटना की खबर आ रही है | खबर के अनुसार एक ट्रक और टैक्सी में भीषण भिड़ंत हो गई है जिसमें करीब 6 लोगों की मौत हो गई है और 16 के घायल होने की खबर है | बता दें कि मृतक और घायल बैतूल जिले के बांदरी ग्राम के निवासी हैं यह सभी बांद्राभान मेले से वापस लौट रहे थे घटना की जानकारी मिलते ही होशंगाबाद एसपी एसडीओपी और तहसीलदार मौके पर पहुंच चुके हैं घायलों का होशंगाबाद जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है| होशंगाबाद-इटारसी के बीच चलने वाली गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है |
होशंगाबाद - ट्रक और टैक्सी में भीषण भिड़ंत 6 की मौत कईयों के घायल होने की खबर