आगामी नर्मदा जयंती पर जीवनदायनी माँ नर्मदा के जल संरक्षण एवं शुद्धिकरण के लिए माँ नर्मदा सेवा हेल्प लाइन को शुरू किया जायेगा l ये जानकारी नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार ने पत्रकार वार्ता में दी है l उन्होंने बताया की इस हेल्प लाइन के द्वारा नर्मदा के उन तटों पर जहाँ अवैध रूप से रेत माफिया एवं शराब माफिया धर्म एवं संस्कृति के विपरीत काम कर रहे हैं उन पर अंकुश लगेगा और जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं शुद्धिकरण का काम किया जायेगा l
होशंगाबाद - देश की प्रथम नर्मदा सेवा हेल्प लाइन शुरू होगी - समर्थ सदगुरु भैयाजी सरकार