भोपाल - गैंगरेप मामले पर सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिस विभाग पर सख्त रुख अपना लिया है l इसके तहत उन्होंने डी आई जी संतोष कुमार के साथ पूरे पुलिस विभाग को लताड़ लगाई है और निर्देश दिया है की इस मामले पर तुरंत जितनी जल्दी हो सके कार्यवाही की जाये l गौतलब है कि इस घटना के होने के २४ घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था जब पीडिता का पिता एक आरोपी को पकड़कर पुलिस स्टेशन में लाया था l इस घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं l
भोपाल गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने डी आई जी समेत पूरे पुलिस विभाग को लगाई फटकार