योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और केंद्र सरकार के बीच १० हजार करोड़ का करार हुआ है l वर्ल्ड फ़ूड इंडिया २०१७ के दौरान भारत सरकार और पतंजलि के बीच १० हजार करोड़ का करार साइन हुआ है l कार्यक्रम में केंद्रीय खाध प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थीं l पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा है की हम केवल बिज़नस के माध्यम से काम नहीं करते इसलिए पतंजलि और उसके प्रोडक्ट्स इतने सफल हुए हैं l केंद्र सरकार और पतंजलि के बीच हुए इस समझौते पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है l
बाबा रामदेव की पतंजलि और केंद्र सरकार के बीच १० हजार करोड़ का करार