होशंगाबाद - वार्ड क्रमांक २६ के रेवागंज में एक पोल्ट्री फॉर्म से आसपास के रहवासी बहुत परेशान हैं l इस पोल्ट्री फॉर्म के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है जिसके तहत गुरुवार को महिलाएं कलेक्टर से शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंची l महिलाओं ने बताया की बी टी आई क्षेत्र के रेवागंज में एक पोल्ट्री फॉर्म खोला जा रहा है l इस पोल्ट्री फॉर्म से क्षेत्र में बदबू फैलेगी और बिमारियों का खतरा बढ़ेगा l जहरीले जीव जंतु बढ़ेंगे और क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ेगी l जहाँ ये पोल्ट्री फॉर्म खोला जा रहा है वहां पर एक गर्ल्स हास्टल है और एक प्रायमरी स्कूल भी है l महिलाओं ने बताया की पोल्ट्री फॉर्म वालों ने पिचिन को तोड़कर रास्ता बना दिया है जिस से भविष्य में बाढ़ का खतरा हो सकता है l
होशंगाबाद - पोल्ट्री फॉर्म खोले जाने के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा