उमरिया | अपर संचालक उच्च शिक्षा जगदीश चंद्र जटिया द्वारा महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों को अश्लील और भद्दी गालियां देने के विरोध में आज उमरिया जिले के सभी शाश्किया महाविद्यालय उमरिया पाली नॉरोज़बाद चंदिया और मानपुर के  फैकल्टी ने कलेक्टर महोदय उमरिया को महामहीम राज्यपाल मध्य प्रदेश के नाम एक ज्ञापन सौंप कर अपर संचालक जटिया के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही कर निलंबित करने एवं गेस्ट फैकल्टी की सेवा शर्तों में बदलाव कर संविदा व्यवस्था लागू करने की मांग की। अपर संचालक ने अपनी स्वेच्छाचारिता से माननीय उच्च न्यायालय को भी नही बक्शा और मननीय उच्च न्यायालय के विरुद्ध भी टिप्पणी कर डाली। अतिथि विद्वान संघ ऐसे तानाशाही प्रवत्ति के अधिकारी की तत्काल निलंबन की मांग करता है।