रेहटी- सीहोर जिले की रेहटी तहसील के तहसीलदार राजेंद्र जैन जिनको मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भोपाल में उनके उत्कृष्ट कार्य एवं क्षेत्र में राजस्व मामले में अग्रणी रहने पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शील्ड एवं स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया जैसे ही लोगों को मालूम हुआ कि रेहटी तहसील के तहसीलदार राजेंद्र जैन को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया कुछ घंटों के पश्चात सोशल मीडिया पर रेहटी तहसील के नव युवकों द्वारा तहसीलदार राजेंद्र जैन को बधाई देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया और वह बधाई संदेश सोशल मीडिया पर दिनभर प्रसारित होते रहे वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी तहसीलदार राजेंद्र जैन को भोपाल में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित होने पर बधाई दी l
एक अलग ही पहचान दी रेहटी तहसील को
रेहटी तहसील कार्यालय को राजेंद्र जैन द्वारा एक अलग ही पहचान दी गई तहसील में एक सुंदर गार्डन बनाया जिसे देखते ही ऐसा लगता है जैसे हरियाली की चादर ओढ़े हुए हैं। तहसीलदार राजेंद्र जैन के मधुर व्यवहार के कारण यहां आने वाले किसान संतुष्ट होकर जाते हे l वो रेहटी नगर को पॉलिथीन मुक्त करना हो या गौ सेवा केंद्र में हो रही गौ सेवा के लिए रोजाना गौमाता की देख रेख के लिए गो सेवा केंद्र पहुंचना यह अनूठे काम भी तहसीलदार राजेंद्र जैन द्वारा किए जा रहे हैं।