अपने मुखर बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से लोगों में गुस्से का माहौल है इसके चलते गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है l कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब पर आयोजित चर्चा में अपनी आर्थिक मुद्दे पर बयान के बचाव में कहा की जब एक वकील वित्तीय मामलों की बात कर सकता है , एक टी वी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है, एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो मैं अर्थव्यवस्था की बात क्यों नहीं कर सकता l