इंदौर - दूध को अमृत की संज्ञा दी जाती है और दूध शरीर के लिए सर्वगुण संपन्न वरदान माना गया है l मगर मिलावटखोरों ने अपने लालच के चलते इसे जहर बनाकर बेचना शुरू कर दिया है l इंदौर से एक सनसनीखेज खबर आ रही है कि लसुडिया और क्षिप्रा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए सेंटर पॉइंट चौराहा के नजदीक एक गोडाउन में साँची के दूध में मिलावट कर नकली दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है l यह आरोपी साँची के दूध टेंकरों से दूध निकालकर उसमें केमिकल से बना नकली दूध मिला देते थे और बाज़ार में बेचते थे l पुलिस ने इस मामले में ७ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है l इस मामले के मास्टरमाइंड चाचा -भतीजा सुखविंदर सिंह और जसविंदर सिंह लम्बे समय से नकली दूध बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे l
साँची के दूध में मिलावट कर नकली दूध बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश