नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने दागी विधायकों एवं सांसदों के आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध की वकालत की है l देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इन दागी नेताओं के केस की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट बनाये जायें l कोर्ट ने कहा कि इस सब में कितना समय और कितना फण्ड लगेगा ये ६ सप्ताह में बताएं l