उमरिया / मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तीन दिवसीय आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के दर्जनों विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कलेक्टर ने सांध्य कालीन स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी छात्रों को बधाई दी है साथ ही इन सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर लाने छात्रों को आश्वस्त किया है।