होशंगाबाद - दरअसल यह भ्रष्टाचार से सने हुए उस रोड का फोटो है जहां से हजारों ट्रक रेत का परिवहन रोजमर्रा किया जा रहा है l प्रशासन की नाक के नीचे गीली रेत का परिवहन करके ले जाने वाले इन रेत चोरों को होशंगाबाद के खनिज विभाग ने खुली छूट दे रखी है l रात के अंधेरे में चोरी छुपे बांद्राभान के रास्ते भोपाल भेजी जा रही रेत की खेप मिलीभगत को उजागर करती है रेत चोरी का यह कारोबार मालाखेड़ी स्थित पुलिस चौकी के सामने से सरेआम देखा जा सकता है ना ही पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई करता है ना ही खनिज विभाग इसका मतलब रोड को तरबतर करके रेत ले जाने वाले इन ट्रकों का सौदा पहले ही तय हो चुका है l जिला खनिज अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें ऐसे कई वीडियो फोटो मीडिया के पास है l
होशंगाबाद - प्रशासन की नाक के नीचे गीली रेत का परिवहन, रेत चोर सक्रिय, प्रशासन बना मूकदर्शक