उमरिया,  जिले में 16 वर्ष से कम आयु के प्रतिभावान बालक बालिका खिलाड़ियो की पहचान के लिए ब्लाक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर युवा अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कप का आयोजन किया जाएगा इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीवाल, फुटबाल, कराते एवं कुस्ती खेलो का आयोजन 1 से 15 नवंबर तक ब्लाक स्तर में किया जाएगा। 
   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री अमित वर्मा ने बताया कि ग्राम स्तर से लेकर ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताएं 1 से 15 नवंबर तक सम्पन्न कराई जाएगी इसके पश्चात जिला संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं होगी। श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश में खेलो के प्रति युवाओ मे जागरूकता पैदा करना, खेल को सर्व सुलभ बनाना, प्रतिभावान खिलाड़ियो की पहचान कर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुखता में है। 
   मुख्यमंत्री कप के आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री माल सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है।