उमरिया | मुख्यालय से करीब २० किलोमीटर दूर चंदिया में कल भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, मंडल चंदिया द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया , जिससे चंदिया नगर एवं ग्राम क्षेत्र के बुजर्गों , महिलाओं एवं बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार तथा दवा वितरित की गयी। शिविर में डॉ संदीप खटीक एवं हॉस्पिटल स्टाफ के साथ महिला मोर्चा, मंडल चंदिया के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थी.
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन