उमरिया ! वनपरिक्षेत्र उमरिया में ग्राम-जरहा में जंगल के सीमा व उसके आसपास के क्षेत्र में अवैध पत्थरों का अवैध परिवहन हो रहा है, इस सम्बंध में वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई प्रतिबंध नहीं हुआ! पूर्व में भी कई बार शिकायत हुई है! यहां कुछ दो तीन माह पूर्व भी अवैध रेत उत्खनन पर दो मजदूरों की रेत खदान धसकने से मौत हो चुकी है पुनः इस प्रकार की घटनाओं को आमंत्रण दिया जा रहा हैं! वनभूमि व राजस्व से निकाला गया पत्थर नज़दीकी शिव स्टोन क्रेसर में पहुंचाया जाता है!