माचलपुर भाजयुमो मण्डल माचलपुर के अध्यक्ष राकेश मारू ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे उपाध्यक्ष संजय गुर्जर, अन्तरसिंह चैहान, कल्याणसिंह पंवार, राजेन्द्रसिंह चौहान, सियाराम पाटीदार, महामन्त्री राजेन्द्रसिंह परमार, पवन राठौर, मन्त्री हरीश राठौर, रामबाबू मेवाड़े, बलवन्तसिंह चैहान, नारायणसिंह सौंधिया, कमल सेन, कार्यालय मन्त्री रामबाबू पाटीदार, सोनू सोनी, मीडिया प्रभारी घनश्याम गुर्जर, सोशल मिडिया प्रभारी विक्रमसिंह सोलंकी, दुर्गेश सेन, कोषाध्यक्ष योगेश गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य गोविन्द मेरोठा, कमलसिंह सरावत, बालचन्द दांगी, गोविन्द बैरागी, गिरिराज शर्मा, रामबाबू दांगी, दिलीप सेन को दायित्व दिये गये। उक्त संदर्भ में दिनांक 27 अक्टूबर, शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में युवा कार्यकारिणी स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे क्षैत्रिय विधायक हजारीलाल दांगी, मण्डल अध्यक्ष अर्जुनसिंह पंवार, महामन्त्री हनुमान पाटीदार आदि ने नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों को बधाई दी।