उमरिया। चंदिया पुलिस ने वर्षों से फरार दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। चंदिया थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि पुलिस अधीक्षक असीत यादव के निर्देशन में सुरेश पिता विशाल बर्मन 30 साल निवासी कोइलारी जो वर्ष 2016 से धारा 279,337 मामले में फरार था उसे गिरफ्तार किया गया है साथ ही चंदिया निवासी नीरज पिता शुधू साहू 25 साल जो वर्ष 2015 से धारा 453,454 मामले में फरार था गिरफ्तार किया गया है इन दोनों फरार आरोपियों की उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।