होशंगाबाद - होशंगाबाद पुलिस लगातार रेत माफियाओं पर कार्यवाही कर रही है, इसके बाद भी रेत माफिया अवैध उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं l पुलिस कप्तान अरविन्द सक्सेना के नेतृत्व में चलाये जा रहे इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है l पथरोटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा को जानकारी मिली थी कि ग्राम कीरतपुर में अवैध मुरम खदान चल रही है l इसके बाद छापामार कार्यवाही करते हुए २ जेसीबी मशीन और ४ ट्रक मौके से जब्त किये गए हैं l
होशंगाबाद पुलिस की रेत माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, जेसीबी मशीन सहित ४ ट्रक जब्त