उमरिया।कलेक्टर माल सिंह ने दिव्यांग बारेलाल पाल निवासी पढखुड़ी को ट्राय सायकल सहित कई विभागीय योजनाओं का लाभ दिया है दरअसल लम्बे समय से दिव्यांग के घर हैंडपम्प लगा हुवा था जिसमे रेत आने की वजह से शुद्धपेयजल की आपूर्ति नही हो रही थी जिसको लेकर वह परेसान था।कलेक्टर ने दिव्यांग को देख उसके हैंडपम्प की सफाई सहित सामाजिक न्याय विभाग से 50 हजार का अनुदान एवम पशुपालन विभाग से बकरी पालन के लिए भी विभाग को निर्देशित किया।कलेक्टर के इस सह्रदयता पर दिव्यांग बारे लाल भाव विभोर हो गया और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।