उमरिया । बैंक से नगद निकासी में ग्राहकों को सावधानी बरतने पुलिस महकमे ने इ रक्षक कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में किया गया उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव,अति पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा,एसडीओपी आर के शुक्ल,गोविंद दुबे,थाना प्रभारी अनूप सिंह,राकेश वैश्य,सरिता बर्मन,आर बी सोनी सहित ग्राम रक्षा समिति,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने उद्बोधन में कहा कि एटीएम आदि से नगद निकासी में ग्राहकों को सतर्क रहने की ज़रूरत है साथ ही मोबाइल में फर्जी कालों से भी सुरक्षित रहने की ज़रूरत है।थाने अंतर्गत कई क्षेत्रों में देखने में आया है कि जागरूकता के अभाव में कई बैंक ग्राहक फर्जी कालों के चंगुल में फंसकर अपनी मोटी कमाई गंवा बैठते है ऐसे फर्जी कालो को ट्रेस करना भी मुश्किल होता है।जरूरी है कि ऐसे फर्जी कालों को बैंक ग्राहक अपने एटीएम नम्बर सहित किसी तरह की आवश्यक जानकारी न दे।कार्यक्रम में मानपुर थाना प्रभारी सरिता बर्मन ने अपने नगद पैसों ही हिफाज़त को लेकर बैंक ग्राहकों से अपील करते हुवे बताया कि अभी हाल में हमारे ही पिता जी ऐसे फर्जी काल के झांसे में आ गए और कई हजार रुपये गंवा बैठे इसलिये जरूरी है कि बैंक ग्राहक अपने किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक सम्बन्धी जानकारी न दे।कार्यक्रम के दौरान चंदिया थाना प्रभारी अनूप सिंह ने डिंडौरी में पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुवे बताया कि फर्जी काल के चलते हमारे ही उच्च अधिकारी ने फर्जी एकाउंट में मोटा पैसा डाल दिया था जिसके बाद जानकारी ली गयी तो वह फर्जी खाता निकला,उन्होंने कहा कि एटीएम आदि के इस्तेमाल में सतर्कता की आवस्यकता है हमे प्रत्येक निकासी में इस बात का ख्याल रखना होगा।इस दौरान एस बी आई बैंक से आये श्री भारद्वाज ने कहा कि हम सभी को भय और लालच से बचना होगा तभी हम सब ई निकासी को सुरक्षित कर पायगे।उन्होंने कहा कि आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर को बैंक से लिंक कराए साथ ही किसी भी फर्जी कॉल पर अपने बैंक सम्बन्धी ज़रूरी पास वर्ड नम्बर न दे उन्होंने कहा कि अमूमन बैंक कर्मी किसी ग्राहक से बैंक सम्बन्धी कोई भी जानकारी मोबाइल पर नही मांगते इसलिये आवश्यक है कि किसी को एटीएम सम्बन्धी जानकारी न दे उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक हो तो समय समय पर अपने पासवर्ड नम्बर में परिवर्तन करते रहे जिससे कोई भी आपके एटीएम कार्ड को हैंग कर फर्जी तरीके से नगद निकासी न कर सके।बैंक कर्मी दीपक कुमार ने कहा कि एटीएम से पैसा निकलते समय अकेले ही निकासी करे, नगद निकासी में प्रयास करे कि किसी की मदद न ले।उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक निरीक्षक सारिका शर्मा ने किया।*