उमरिया, जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर,ग्राम लोढा निवासी,परदेशी पिता भुभ्भा यादव कैंसर बीमारी के दर्द से तंग आकर,सुबह10 बजे निस्तार के लिए रेलवे लाइन के तरफ गया था, उसी क्षण ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुँच कर,मर्ग कायम कर, शव का पीएम पंचनामा कार्यवाही करा कर,शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।