उमरिया।करीब 2 वर्ष से फरार वारंटी को उसके ही गांव से मुखबिर की सूचना पर चंदिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वर्ष 2015 से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है उन्होंने यह भी बताया कि उक्त आरोपी धारा 306 का मुजरिम था जो पिछले 2 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था ,मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दे गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।