सिहोर रेहटी(बलराम सिसोदिया)-आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोदी जी के चित्र के साथ छेड़छाड़ करने पर कार्यवाही की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन दिया थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने कहा की पुलिस  साइबर सेल  में भेजकर जो भी उचित कार्यवाही होगी वह की जाएगी और कार्रवाई की मांग करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत और अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचे ।जहाँ पर उन्हें कहा की देश के प्रधानमंत्री के चित्र करना एक नीदनीय कार्य है ।सोमवार को सुबह किसी व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर पोस्ट किया गया जिसको देखने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा विरोध स्वरूप एक ज्ञापन रेहटी थाने में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर के जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, ओमप्रकाश चौहान, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद गोपाल पटेल, ओमप्रकाश आजाद, धर्मेंद्र चौहान, कुलदीप चौहान ,चंदन सेन, धर्मेंद्र पाराशर ,राजीव शर्मा, दीपक ठाकुर, दिनेश साहू,राजेश चौहान,राजीव वर्मा, विपिन केवट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।